{"_id":"642c5d002979ac8e0e0a58c8","slug":"bus-service-started-from-jaipur-to-chandigarh-via-mahendragarh-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: जयपुर से चंडीगढ़ वाया महेंद्रगढ़ 152डी से बस सेवा हुई शुरू, जानिए समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: जयपुर से चंडीगढ़ वाया महेंद्रगढ़ 152डी से बस सेवा हुई शुरू, जानिए समय सारिणी
Tue, 04 Apr 2023 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:53 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर चालक व परिचालक का स्वागत किया गया। महेंद्रगढ़ से हरियाणा व राजस्थान की राजधानियों के लिए सीधी लंबी दूरी की बस सेवा की मांग की जा रही थी जो मंगलवार को पूरी हो गई है।
विज्ञापन
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल डिपो द्वारा जयपुर से चंडीगढ़ वाया महेंद्रगढ़ 152डी से बस सेवा शुरु करने पर स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड पर चालक व परिचालक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सामाजिक संगठनों व स्थानीय लोगों ने नारनौल डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा, डीआई विक्रम यादव, बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ से हरियाणा व राजस्थान की राजधानियों के लिए सीधी लंबी दूरी की बस सेवा की मांग की जा रही थी जो मंगलवार को पूरी हो गई है। बस स्टैंड पर पहुंचने पर चालक विजय व परिचालक लीलाराम को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यह बस नारनौल से सुबह 6 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। जयपुर से सुबह 10. 40 बजे रवाना होकर, नारनौल 2.30 बजे व महेंद्रगढ़ 3 बजे, बुचावास होते हुए 152डी से रात 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी जहां रात्रि ठहराव होगा। अगले दिन इसी रूट से चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ एक बजे नारनौल 2.30 बजे, व जयपुर शाम 6 बजे पहुंचेगी जिसके बाद रात्रि ठहराव होगा। वहीं महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए 152डी से चार बसों का संचालन शुरू किया जा चुका है। इसमें तीन बसें महेंद्रगढ़ बस स्टैंड होकर चंडीगढ़ के लिए आवागमन करेंगी।
इसके अलावा अंबाला, चंडीगढ़, दादरी डिपो की बस सेवाएं भी 152डी से संचालित हो रही हैं। इस मौके पर रामबीर डीआई र्क्लक, जीतू, बाबूलाल, बिक्रम, नत्थू, मनोज, शिव कुमार, दयापाल, हवासिंह, संजय, ओमपाल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।