फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service started by Rajasthan Transport Corporation for Jaipur, Bhiwani via Satnali

राजस्थान परिवाहन निगम द्वारा जयपुर, भिवानी वाया सतनाली के लिए शुरू की बस सेवा

Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bus service started by Rajasthan Transport Corporation for Jaipur, Bhiwani via Satnali
राजस्थान परिवहन निगम द्वारा सतनाली से जयपुर व भिवानी के लिए एक ओर बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। राजस्थान रोडवेज के खेतड़ी डिपो द्वारा संचालित यह बस जयपुर से प्रतिदिन दोपहर 12:20 बजे चलकर नीम का थाना होते हुए शाम 4:40 बजे खेतड़ी पहुंचेगी। इसके उपरांत यहां से रवाना होकर सिंघाना, बुहाना होते हुए शाम को 6 बजे सतनाली पहुंचेगी और सतनाली बस स्टैंड से 7:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसके अलावा वापसी में भिवानी से प्रतिदिन प्रात: 5:40 बजे चलकर सुबह 7 बजे सतनाली पहुंचेगी और यहां से रवाना होकर सुबह लगभग 8 बजे खेतड़ी और दोपहर 12:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा लॉकडाउन के दौरान बंद सुबह 6 बजे तथा दोपहर 11:30 बजे सतनाली से भिवानी के लिए बंद बसों का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

राज्य परिवहन राजस्थान के खेतड़ी डिपो के महा प्रबंधक वासुदेव शर्मा ने बताया कि हरियाणा के सतनाली, भिवानी की ओर जाने के लिए राजस्थान के अनेक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए खेतड़ी डिपो द्वारा जयुपर-भिवानी वाया खेतड़ी-सतनाली एक ओर बस का संचालन शुरू किया गया है। बस के संचालन से यात्रियों की समस्या दूर होगी और निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed