फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service going to Salasar and Khatu Shyam stopped, the department was facing loss

Mahendragarh-Narnaul News: सालासर व खाटू श्याम को जाने वाली बस सेवा बंद, विभाग को हो रहा था नुकसान

Sat, 19 Aug 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bus service going to Salasar and Khatu Shyam stopped, the department was facing loss
नारनौल। अब सालासर व खाटू श्याम को जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी बस सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा। नारनौल डिपो से बीते पांच पहले शुरू की गई सालासर के लिए रोडवेज बस की सेवा बंद कर दी गई है। इसकी वजह से एक बार फिर श्रद्धालुओं को निजी बसों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस सेवा शुरू की थी, लेकिन सालासर रुट पर यात्रियों की कम संख्या रहने की वजह से बस को बंद कर दिया गया है। इसके साथ नारनौल डिपो से शुरू की गई खाटू श्याम के लिए बस सेवा भी बंद कर दी गई है। इस रूट पर भी 15-20 सवारी प्रतिदिन सफर कर रही थी। इसकी वजह से विभाग के लिए यह रूट भी घाटे का सौदा बन गया था। अधिकारियों का कहना कि इस रूट से ज्यादा तो ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसों में आय हो जाती है, लेकिन इस रूट पर यात्री भार नहीं बढ़ रहा था। इसकी वजह से बस सेवा बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन

नारनौल डिपो से राजस्थान के धार्मिक स्थल सालासर के लिए दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर नारनौल से सीधे सालासर के लिए रवानगी होती थी, जो शाम को छह बजकर दस मिनट पर सालासर पहुंच जाती थी। इसके बाद यात्रियों के हिसाब से देर शाम वहां से नारनौल के लिए रवाना होती थी। नारनौल में रात्रि ठहराव कर अगली सुबह फिर दिल्ली के लिए रवाना होती थी। रोडवेज विभाग के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस चलाई थी। लेकिन अब दोबारा बस सेवा बंद होने से यात्रियों को निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सालासर व खाटू श्याम रूट पर बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन इन दोनों रूटों पर यात्री भार नहीं बढ़ रहा था और विभाग को लगातार घाटा हो रहा था। इसकी वजह से दोनों रूटों पर बस सेवा बंद कर दी गई है।
-ब्रह्म प्रकाश, सीआई, रोडवेज डिपो, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed