फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service from Mahindergarh to Rewari starts at 8:30 am

महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए सुबह 8:30 बजे बस सेवा शुरू

Wed, 27 Aug 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bus service from Mahindergarh to Rewari starts at 8:30 am
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया कुंड होते हुए नारनौल डिपो ने नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चलकर विभिन्न ग्रामीण रूटों से होते हुए रेवाड़ी पहुंचेगी। नई बस सेवा शुरू होने पर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर विभिन्न ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों ने बस चालक मदन व परिचालक बिरेंद्र बजाड़ का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस बस सेवा के शुरू होने से 4 विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़, अटेली, बावल व रेवाड़ी के ग्रामीणों को बस का लाभ मिलेगा। बस को चलवाने के लिए सामाजिक संगठन के लोग एक सप्ताह पहले रोडवेज महाप्रबंधक देवीदत्त को लिखित ग्राम पंचायत के द्वारा ज्ञापन दिया गया था। पहले इस रूट पर सुबह के समय कोई बस सेवा नहीं थी।
विज्ञापन

------------
- इन गांवों के यात्रियों को मिलेगा लाभ:
सुबह के समय महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी बस सेवा के शुरू होने पर गांव कुंड, भैरू का बास, मोहनपुर, नांगल, राता कला, राता खुर्द, खैराना, खैरानी, बेवल, झिंगावन, मुडायन, सुरजनवास, मेघनवास चौक, डुलाना गांव के ग्रामीणों को फायदा मिलेंगा। यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन 8:25 बजे चलकर ग्रामीण रूटों से होते हुए सुबह दस बजे रेवाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेवाड़ी बस स्टैंड से यह बस सुबह 11 बजे चलकर नारनौल के लिए रवाना होगी। फिर यह बस नारनौल से 1:30 बजे चलकर 2:30 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। महेंद्रगढ़ से शाम 2:50 बजे कुंड के लिए रवाना होगी। रात्री ठहराव कुंड बस स्टैंड पर किया जाएगा।

बस सेवा शुरू होने से ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों ने नारनौल डिपो के महाप्रबंधक देवीदत्त का आभार जताया हैं। इस मौके पर समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, तुलसीराम, अमर सिंह, बंटी, छोटू, सोनू, सतीश, सुनील, पवन, बाबुलाल, विक्रम सहित अन्य लोगों ने बस का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed