Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service from Mahendragarh to Ajmer resumes

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से अजमेर के लिए फिर बस सेवा शुरू

Thu, 19 Nov 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bus service from Mahendragarh to Ajmer resumes
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ और नारनौल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दादरी से महेंद्रगढ़ और नारनौल होते हुए अजमेर जाने वाली सीधी रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस चलाने की मांग कर रहे यात्रियों को अब अजमेर जाने के लिए दूसरे साधनों या बसों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

बस नारनौल से सुबह 6:40 बजे रवाना होकर 7:20 बजे महेंद्रगढ़ और 8:20 बजे वापस दादरी पहुंचेगी। इसके बाद बस सुबह 9:03 बजे दादरी से अजमेर के लिए रवाना होगी। यह 9:55 बजे महेंद्रगढ़ और 11 बजे नारनौल पहुंचेगी। इसके बाद जयपुर होते हुए दोपहर 2:50 बजे जयपुर पहुंचेगी और वहां से अजमेर के लिए रवाना होगी। बस शाम 5:30 बजे अजमेर पहुंचेगी, जहां रात्रि ठहराव होगा। वापसी में बस सुबह 7:30 बजे अजमेर से रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार यह दोपहर 2:30 बजे नारनौल और 3:15 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

यात्री मोहन, प्रेम, विकास और रामनिवास ने बताया कि महेंद्रगढ़ से अजमेर के लिए सुबह सात बजे के बाद सीधी बस सेवा उपलब्ध करवाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यात्रियों को पहले अजमेर जाने के लिए बस बदलनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
बस स्टैंड महेंद्रगढ़ के इंचार्ज हरिकिशन ने बताया कि महेंद्रगढ़ से अजमेर वाया दादरी और नारनौल बस सेवा दोबारा शुरू की गई है। यात्रियों की ओर से लगातार इस सेवा को शुरू करने की मांग की जा रही थी। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस का संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभाग प्रयासरत है।
--- हरिकिशन, स्टेशन सुपरवाइजर, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed