{"_id":"68b0c33c9d8188ec4b0425a1","slug":"bus-booths-located-on-rural-and-small-routes-will-have-tin-sheds-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128903-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण व छोटे रूट पर स्थित बस बूथ लगेगा टिन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण व छोटे रूट पर स्थित बस बूथ लगेगा टिन शेड
Fri, 29 Aug 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-16नारनौल डिपो में छोटे व ग्रामीण रूट पर संचातिल बसों के लिए बने बूथ, जिस पर लगाई जा
नारनौल। नारनौल डिपो समेत जिले के अन्य बस स्टैंड की मरम्मत का कार्य जल्द करवाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रामीण व छोटे रूट पर संचालित बस बूथ पर टिन शेड लगाए जाएंगे। इससे यात्री धूप व बारिश से बच सकेंगे।
नारनौल डिपो के भवन की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी से जांच करवाई जाएगी। इसके बाद एस्टीमेट बना कर मुख्यालय भेजा जाएगा। नारनौल डिपो के भवन का शिलान्यास 22 दिसबंर 1974 को और भवन का उद्घाटन 4 जून 1983 को किया गया था।
नारनौल डिपो के भवन को बने हुए करीब 42 साल हो चुके हैं। अब बारिश के दौरान भवन की छत से पानी भी टपकने लगा है। लंबा समय बीत जाने के बाद बस स्टैंड का लेवल सड़क से नीचे हो चुका है। इसकी वजह से पानी की निकासी के लिए बिछाए गई अधिकतर पाइप बंद है।
विज्ञापन
इसके चलते बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं हो पाती है। वहीं कई बार दूषित पानी की निकासी नहीं होने के कारण बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय को भी बंद करना पड़ता है जिससे महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कनीना बस स्टैंड का किया जाएगा निर्माण
कनीना बस स्टैंड भवन को पीडब्ल्यूडी ने जर्जर घोषित कर दिया है। बस स्टैंड के पुराने भवन को ढहाने का कार्य पूरा किया जा चुका है और नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। तब तक यात्रियों की सुविधा के लिए वहां पर भी टीन शेड व बैंच डालने का कार्य किया जाएगा।
नांगल चौधरी बस स्टैंड बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार
नांगल चौधरी में यात्रियों की सुविधा के लिए नया बस स्टैंड बनाया गया है। बस स्टैंड भवन लंबे समय से बनकर तैयार है, लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण बस स्टैंड को शुरू नहीं किया गया है। इसके कारण हरियाणा रोडवेज सहित सभी बसें स्टैंड के बाहर से ही यात्रियों को बैठाकर ले जाती है जिससे यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वर्जन :
छोटे व ग्रामीण रूट के बस बूथ पर टिन शेड लगाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी से नारनौल डिपो भवन का निरीक्षण करवा कर मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। नांगल चौधरी बस स्टैंड भवन तैयार है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो