{"_id":"6712b009c877f343b60cdc84","slug":"bullets-fired-at-two-places-in-nangal-choudhary-two-persons-were-injured-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117238-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में दो जगह चली गोली, दो व्यक्तियों को लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में दो जगह चली गोली, दो व्यक्तियों को लगी
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में 24 घंटों में दो जगह गोली चलने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इन दोनों वारदातों में दो व्यक्तियों को गोली लगी है। पहली घटना में रात को देवनारायण चौक पर रमेश उर्फ रमी पर गोली चलाई गई थी। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड है।
मिली जानकारी के अनुसार लुजोता निवासी रोहतास ने गांव के ही रमेश उर्फ रमी पर गोली चला दी। इसमें वह तो बाल-बाल बच गया, लेकिन दूसरी गोली हाथापाई के दौरान रोहताश के पैर पर लग गई। घटना के बाद रोहताश व उसके साथ आए भेडंती निवासी एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे। रोहताश को लोगों ने पकड़ लिया, वहीं दूसरा व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद लोगों ने रोहताश के साथ मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में रोहताश का पैर भी टूट गया, जिसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं, दूसरी घटना नांगल चौधरी के नए बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर को करीब 11 बजे दो गांवों के युवकों के बीच झड़प हो गई। इसमें भी एक को गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर के अमित को कालबा के युवकों ने गोली मारी है। अभी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में अमित के भाई दीपक ने पुलिस में शिकायत दी है। नांगल चौधरी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस को शिकायत मिली है। एक घटना रात को हुई थी, वहीं, दूसरी शुक्रवार दोपहर में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।