फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bullet was fired at youth due to personal enmity, bullet hit his stomach, he was admitted to hospital

Haryana: नारनौल में आपसी रंजिश में युवक पर गोली चली, पेट को छूकर निकली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 03 Sep 2024 03:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Sep 2024 03:33 PM IST
सार

गोली विकास के पेट को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही नांगल चौधरी पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
bullet was fired at youth due to personal enmity, bullet hit his stomach, he was admitted to hospital
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के गांव बूढ़वाल में आपसी रंजिश के चलते बीती रात एक युवक पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। इस घटना में युवक की जान बाल-बाल बच गई, क्योंकि गोली उसके पेट को छूकर निकल गई। घायल युवक को तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गांव बूढ़वाल के अमित और भीम सिंह की दो साल पहले गांव के खेल मैदान में विकास नामक युवक से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद से उनके बीच रंजिश चल रही थी। बीती रात करीब साढ़े 9 बजे, जब विकास गांव के बस अड्डे पर टहलने गया, तो अमित और भीम सिंह बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी, जिसके बाद भीम सिंह और विकास के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इसी दौरान अमित ने अपना देसी कट्टा निकालकर विकास पर गोली चला दी।

विज्ञापन

गनीमत रही कि गोली विकास के पेट को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही नांगल चौधरी पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने विकास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में देसी कट्टों का बढ़ता चलन बना चिंता का विषय

घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन में चिंता बढ़ गई है कि युवाओं के हाथों में देसी कट्टों जैसे घातक हथियारों का चलन क्यों बढ़ रहा है। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए अलर्ट पर है, लेकिन ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

पुलिस का वर्जन
बीती रात गांव बूढ़वाल में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। घायल विकास को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed