{"_id":"650750042bf6e056b90e22b4","slug":"bulldozer-will-run-on-encroachment-today-municipalitys-preparations-complete-narnol-news-c-203-1-cdr1002-3438-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण पर आज चलेगा बुलडोजर, नगरपालिका की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण पर आज चलेगा बुलडोजर, नगरपालिका की तैयारी पूरी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नगरपालिका आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अभियान के दौरान दो जेसीबी तथा तीन ट्रैक्टर का प्रयोग किए जाएंगे। इस दौरान नगर पालिका की टीम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। साथ ही अभियान की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। सोमवार की सुबह 11 बजे से नगर पालिका का अभियान शुरू हो जाएगा। नगरपालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से बरामदे खाली करवाने के लिए दुकानदारों को बार-बार समय दे रही है। इसके बाद भी दुकानदार और व्यापारी बरामदे खाली नहीं कर रहे। नोटिस जारी होने के बाद उनमें असमंजस की स्थिति जरूर बनी है। इसी वजह से उन्होंने रोड से काफी हद तक अतिक्रमण हटा लिया और बरामदे में रखे फर्नीचर के नट आदि खोल दिए हैं। कार्रवाई रुकवाने के लिए कुछ बड़े व्यापारी पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के पास बार-बार जाकर गुहार लगा रहे हैं। मार्च में भी नपा प्रशासन पूरा मुस्तैद हो गया था और जेसीबी मशीन व पुलिस प्रशासन पहुंच गया था। उस समय पूर्व मंत्री ने वह कार्रवाई रुकवा दी थी, लेकिन इस बार ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा। सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को कार्रवाई निश्चित रूप से होगी। इसके लिए बीडीपीओ निशा तंवर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया जा चुका है।
आज होगी 261 दुकानों पर कार्रवाई
नगरपालिका ने शहर के बीच में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया हुआ है। कॉम्प्लेक्स में चार अलग-अलग फेज में लगभग 261 दुकानें हैं। इनमें 29 शोरूम भी शामिल है। कॉम्प्लेक्स के बाहर दस फीट का बरामद बनाया हुआ है। यह बरामदा ग्राहकों के लिए आवागमन के लिए बनाया गया था लेकिन दुकानदारों और व्यापारियों ने इन पर अपना कब्जा जमा लिया। उन्होंने फर्नीचर एवं शटर तक लगा लिए। अतिक्रमण करने में दुकानदार बरामदे तक ही सीमित नहीं रहे बल्कि रोड पर भी अतिक्रमण कर लिया। अधिकतर दुकानदार दुकान के बाहर रोड पर खड़ी रेहड़ी चालकों व पटरी वालों से किराया वसूल करते हैं।
अब एक मिनट का भी नहीं मिलेगा समय
नगर पालिका ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदे खाली करवाने के लिए दुकानदारों को 15 दिन का समय दे चुकी है। इन 15 दिनों में दो बार नोटिस तथा एक बार मुनादी करवाई जा चुकी है। दो सितंबर को दुकानदारों को दिए गए पहले नोटिस में तीन दिन का समय और उसके बाद 06 सितंबर को दिए गए नोटिस में दो दिन का समय दिया गया था। उसके बाद अभी तक बरामदे खाली नहीं हुए हैं। अब अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान दुकानदारों को बरामदे खाली करने के लिए एक मिनट का समय भी नहीं दिया जाएगा और न ही उनका बहाना सुना जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को निश्चित रूप से अतिक्रमण हटाया जाएगा। दुकानदारों और व्यापारियों से मेरा फिर निवेदन है कि वह बरामदे खाली कर दें और प्रशासन का सहयोग करें।
-रमेश सैनी, नगर पालिका चेयरमैन, महेंद्रगढ़