फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bulldozer run on the property of history sheeter crook

हिस्ट्री शीटर बदमाश की संपत्ति पर चलाया पीला पंजा

Fri, 18 Nov 2022 09:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on the property of history sheeter crook
पुलिस ने नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव आंतरी निवासी हिस्ट्री शीटर सुरेश उर्फ लादेन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन की मद्द से गांव आंतरी में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई इमारत को ध्वस्त किया। एसपी विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव आंतरी में हिस्ट्री शीटर सुरेश उर्फ लादेन के खिलाफ पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई करते हुए उसके द्वारा पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई जगह पर बुलडोजर चलाया। आरोपी सुरेश उर्फ लादेन के खिलाफ महेंद्रगढ़ और राजस्थान के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास, अपहरण और आर्म्स एक्ट के तहत 26 मामले दर्ज हैं। आरोपी सुरेश उर्फ लादेन ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर इमारत बनाई हुई थी। प्रशासन द्वारा आरोपी को कब्जा खाली करने के लिए नोटिस दिया था जिसके पश्चात पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीम ने मिलकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के लिए नांगल चौधरी बीडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा डीएसपी जितेंद्र कुमार, थाना नांगल चौधरी प्रभारी निरीक्षक रामनाथ तथा उनकी टीम की देखरेख में उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की लिस्ट तैयार की है जिनके खिलाफ महेंद्रगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed