फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   buisness, man, social, service,

व्यापारियों ने सामाजिक बुराइयों का दूर करने का लिया संकल्प

Sun, 08 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
किसी भी समाज के कल्याण एवं विकास में व्यापारियों को बड़ा योगदान होता है। व्यापारी भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। महेंद्रगढ़ के व्यापारी पहले भी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन कर चुके हैं। इस वर्ष महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल ने कन्या भ्रूण हत्या, महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा के खिलाफ अभियान चलाने और समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। टीम ने नववर्ष पर संकल्प लिया है कि वे समाज में जागरूकता लाने और समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने के लिए साझा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी का कहना है कि लोगों को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें मेक इन इंडिया, कैशलेस, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा युवा नेतृत्व के विकास पर भी कार्य करेगा। इससे हमारे युवा साथियों की नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन

हलवाई यूनियन के प्रधान लक्ष्मी नारायण सैनी का कहना है कि नये वर्ष में विवाह समारोह में डीजे बजाने और शराब पर पाबंदी लगाने का संकल्प लिया है। डीजे ऊंची आवाज में बजने से लोगों की सुनने की शक्ति क्षीण हो जाती है। इसके अलावा विवाह शादियों में उपद्रव भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा व्यापार मंडल के प्रधान तीर्थराम का कहना है कि महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक करने, बेटियों को पढ़ाने के साथ-साथ खेलों में भाग लेेने की प्रेरणा दी जाएगी। वर्तमान में समाज की सोच लड़कियों के प्रति बदलना जरूरी है। आज लड़कियां शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल सहित रक्षा के क्षेत्र में भी अपने नाम का लोहा मनवा रहीं हैं। इसको देखकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लड़की के जन्म पर कुआं पूजन के लिए अधिक से अधिक प्रेरित किया जाएगा ताकि क्षेत्र का लिंगानुपात सुधर सके।
सर्राफा बाजार के प्रधान महेश सोनी का कहना है कि समाज से जात-पात का भेदभाव समाप्त करने, पर्यावरण संरक्षण और जल बचाओ को लेकर जनता को जागरूक किया जाएगा। पानी इस क्षेत्र की जरूरत है। जिले का पानी का स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है। इसके अलावा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे आदि लगाने का संकल्प लिया है।

रेडिमेड कपड़ा व्यापारी संगठन के प्रधान सुरेश पटेल का कहना है कि कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण और उनको उचित शिक्षा दिलवाने जैसे प्रकल्प हाथ में लिए हैं। संगठन कई वर्षों से समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के  सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है। समाज में धीरे- धीरे बदलाव आ रहा है। लोगों की सोच भी सकारात्मक हुई है जो सभ्य समाज के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed