फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Building construction work stalled in Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में भवन निर्माण का काम लटका

Sat, 31 Aug 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 31 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Building construction work stalled in Kanina
कनीना। कनीना के बाबा राधे मंदिर और कान्हा पार्क के नजदीक प्रस्तावित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में तीन बार भी कोई एजेंसी ने भाग नहीं लिया।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर जन जागरण समिति के प्रधान कृष्ण कुमार पुनिया ने बताया कि वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के सामने कनीना में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन बनाने के मांग की गई थी। भवन में गरीब तबके के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पुस्तकालय व कोचिंग करवाने का प्रस्ताव दिया गया था। उसके बाद लोगों की ओर से तीन बार मुख्यमंत्री को को मांग पत्र दिया गया था।
विज्ञापन

कनीना नगर पालिका में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के लिए जगह देने का प्रस्ताव पास किया गया था। नगर पालिका द्वारा जगह चिह्नित करके पैमाइश की रिपोर्ट कार्यालय को भी दी गई थी। जब तक कनीना में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन का निर्माण नहीं हो जाता तब तक समिति के सदस्य संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
- वर्जन:
नगर पालिका द्वारा कान्हा पार्क के पास एक जगह चहारदीवारी के लिए पैमाइश की गई है। उसका टेंडर तीन बार लगाया गया था। 31 जुलाई भी टेंडर लगाया गया था, लेकिन किसी भी फर्म ने टेंडर में आवेदन नहीं किया। जल्द ही दोबारा से यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - समय पाल सिंह, सचिव नगर पालिका कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed