{"_id":"5d20f0708ebc3e6ca72d45c1","slug":"buffalo-theft-narnol-news-rtk50303507","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों से चार भैंस चोरी, ग्रामीणों ने डीएसपी को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों से चार भैंस चोरी, ग्रामीणों ने डीएसपी को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ भैंस चोरी के बाद डीएसपी साधुराम को शिकायत सौंपते ग्रामीण
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक बार फिर से सक्रिय हुए भैंस चोरों ने चार भैंस चोरी कर ली। तीन गांवों में चोरों ने घरों के अंदर से भैंसों को चोरी किया। कनीना क्षेत्र के गांव उच्चत, छितरौली, सिहोर में चोरों ने भैंसों को अपना निशाना बनाया। गुस्साए ग्रामीणों ने एकत्र होकर मौके पर डीएसपी को बुलाया। ग्रामीणों ने चोरी हुई भैंसों को बरामद करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात को गांव करीब दो बजे भैंस चोरों ने गांव सिहोर में प्रताप सिंह के घर से भैंस चोरी कर ली। चोरों ने गांव छितरौली में इंद्रपाल के घर से दो भैंस चोरी कर ली। उच्चत गांव में चोरों ने प्रताप कुमार के घर से भैंस चोरी कर ली। तीन गांवों में भैंस चोरी की घटनाओं के बाद लोगों ने एकत्र होकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने इस मामले में एक कमेटी का गठन किया। जिसमें तीनों गांवों के लोगों को शामिल किया गया। यह कमेटी भैंस चोरी को लेकर संघर्ष करेगी। कमेटी की अध्यक्षता जिला पार्षद अजय यादव करेंगे। कमेटी सरपंच महाबीर सिंह, पूर्व सरपंच, पूर्व सरपंच अजीत, सरपंच प्रतिनिधि अनूप सहित चार अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
कमेटी ने फैसला लिया कि मौके पर पुलिस को बुलाकर शिकायत दी जाए। ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीएसपी साधुराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत सुनीं। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा 24 घंटे में भैंसों को बरामद कराया जाए। अगर भैंसों की बरामदगी नहीं कराई गई तो आंदोलन की राह अपनाएंगे। ग्रामीणों धरना देने, थाने का घेराव करने सहित अन्य फैसला लेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने अन्य भैंसों को भी चोरी करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के जाग जाने के चलते मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने बताया भैंस चोर कैंटर में सवार होकर आए थे। गांवों में कैंटर के टायरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
सेहलंग में तीन भैंस हुई थी चोरी
इसी महीने गांव सेहलंग में तीन भैंस चोरी हो गई थी। जिनका अब तक सुराग नहीं लग सका है। जिले में भैंस चोरों का पिछले करीब 8 महीने से आतंक है। नवंबर से मार्च महीने तक करीब 70 से अधिक भैंस चोरी हो गई थी।जिसके बाद ठीकरी पहरे शुरू कराए गए। पुलिस ने नाके भी लगाए। अब पहरे बंद होने के बाद चोर फिर से सक्रिय हो गए।