फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Budget on paper, how will the players improve?

Mahendragarh-Narnaul News: कागजों में बजट, कैसे निखरेंगे खिलाड़ी

Sun, 01 Mar 2026 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Budget on paper, how will the players improve?
फोटो संख्या:68- राजीव गांधी खेल स्टेडियम पाली का भवन जर्जर अवस्था में--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव पाली स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम अव्यवस्थाओं की मार झेल रहा है। खेल विभाग की ओर से तीन माह पहले स्टेडियम के लिए 28.6 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है लेकिन अभी तक स्टेडियम में कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मरम्मत कार्य कागजों तक सीमित है।
विज्ञापन

स्टेडियम के दरवाजों में दीमक लग चुकी है। छत का प्लाटर गिर रहा है। देखरेख के अभाव में भवन की दीवारों में भी दरार आ गई हैं। मैदान में घास उगी हुई है। इस कारण कीड़ों का डर बना रहता है।
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रतिदिन 300 के अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खिलाड़ी सुविधाओं से वंचित हैं। खेल स्टेडियम में वालबॅाल कोर्ट भी टूटा पड़ा है।
खेल विभाग की ओर से स्टेडियम जीर्णोद्धार कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा जा चुका है लेकिन अभी निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। खिलाड़ियों को दूसरे जिलों या निजी अकादमियों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की ओर से बनवाए गए ट्रैक

सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि स्टेडियम का भवन जर्जर हो चुका है। खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं की कमी है। पिछले वर्ष ग्राम पंचायत की ओर से खिलाड़ियों के लिए ट्रैक व अन्य सुविधाएं करवाई गई थी जिससे खिलाड़ी वहां पर अभ्यास कर सकें। खेल विभाग की ओर से बजट मंजूर हो चुका है लेकिन निर्माण कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है। विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 में राजीव गांधी खेल स्टेडियम का शुभारंभ किया गया था। वर्ष 2017 से खेल स्टेडियम देखरेख के अभाव में बदहाल होता चला गया।


वर्जन
राजीव गांधी खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 28.6 लाख रुपये जारी किए गए थे। प्रथम चरण में स्टेडियम की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। मार्च में कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - अनिल कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:68- राजीव गांधी खेल स्टेडियम पाली का भवन जर्जर अवस्था में--स्रोत- ग्रामीण

फोटो संख्या:68- राजीव गांधी खेल स्टेडियम पाली का भवन जर्जर अवस्था में--स्रोत- ग्रामीण

फोटो संख्या:68- राजीव गांधी खेल स्टेडियम पाली का भवन जर्जर अवस्था में--स्रोत- ग्रामीण

फोटो संख्या:68- राजीव गांधी खेल स्टेडियम पाली का भवन जर्जर अवस्था में--स्रोत- ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed