फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BTech student beaten up after entering Hakenvi's hostel

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के छात्रावास में घुसकर बीटेक छात्र की पिटाई

Sat, 26 Aug 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
BTech student beaten up after entering Hakenvi's hostel
महेंद्रगढ़। विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र एवं उसके सात साथियों ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में घुसकर बीटेक-द्वितीय वर्ष छात्र की पिटाई कर दी। साथ ही पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कांवी-भोजावास निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि गांव मुलोदी निवासी एवं पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेश के साथ पार्टनरशिप में चार-पांच साल पहले नारनौल में फोटो लैब खोल रखी थी। बाद में उनमें विवाद हो गया था। सतबीर ने बताया कि वह सुरेश से लैब में लगाए गए अपने पांच लाख रुपये कई बार मांग चुका है, लेकिन वह नहीं दे रहे हैं। सुरेश का बेटा सुनील विदेश में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उसका बेटा कौशल हकेंवि में बीटेक-द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह छात्रावास में ही रहता है। आरोप है कि शुक्रवार को सुरेश का बेटा सुनील सात युवकों को लेकर हकेंवि में पहुंच और उनके बेटे को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसकी जमकर पिटाई की। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। यह बताया जा रहा है कि दो तीन दिन बाद ही एमबीबीएस छात्र की विदेश जाने की टिकट बनी हुई है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी करने में जुट गई है।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को कौशल की एमएलआर मिली थी। उसके बाद विश्वविद्यालय में जाकर जांच की। घायल को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने आरोपी सुनील और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी एवं घायल दोनों के पिता का कोई आपसी व्यापार के मामले में आपसी लेनदेन का मामला था। उसको लेकर यह झगड़ा हुआ था। पिस्तौल का आरोप झूठा है। - श्योताज सिंह, सदर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed