{"_id":"6a270f17d175c8d54c0e1604","slug":"bsp-demands-restoration-of-passenger-trains-to-the-ordinary-class-category-narnol-news-c-196-1-nnl1010-140964-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बसपा ने पैसेंजर ट्रेनों को फिर से साधारण श्रेणी में बहाल करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बसपा ने पैसेंजर ट्रेनों को फिर से साधारण श्रेणी में बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन
फोटो 07: स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपतें बसपा नेता अतरलाल व अन्य। स्रोत: ग्रामीण
मंडी अटेली। बहुजन समाज पार्टी ने कोरोना काल के दौरान पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस श्रेणी में बदलकर वसूले जा रहे अधिक किराये का विरोध करते हुए उन्हें पुनः साधारण श्रेणी में संचालित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में बसपा नेताओं ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।
बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन तथा जयपुर मंडल के डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में संचालित ट्रेन कोरोना लॉकडाउन से पहले पैसेंजर ट्रेनों के रूप में चलती थीं व इनका किराया भी साधारण श्रेणी का लिया जाता था।
अतरलाल ने बताया कि वर्ष 2023 में जनता की मांग पर इन ट्रेनों को पुनः साधारण श्रेणी में बहाल करने का निर्णय लिया गया था। देश के अधिकांश रेलवे जोनों ने रेलवे बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित ट्रेनों को फिर से साधारण श्रेणी में परिवर्तित कर दिया, लेकिन उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में ये ट्रेनें अब भी एक्सप्रेस श्रेणी में संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि उक्त ट्रेनों को तत्काल साधारण श्रेणी में परिवर्तित कर सामान्य किराया लागू किया जाए। इसके अलावा जनशताब्दी एक्सप्रेस का अटेली क्षेत्र में ठहराव सुनिश्चित करने तथा दिल्ली से जयपुर के बीच अटेली, नारनौल और नीम का थाना मार्ग से नई रेल सेवा शुरू करने की भी मांग उठाई गई।