फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BSP declared Assembly speaker

बसपा ने घोषित किए विधानसभा अध्यक्ष

Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BSP declared Assembly speaker
समीक्षा बैठक में शामिल बसपा के सदस्य। संवाद - फोटो : Narnol
बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को रविदास मंदिर में हुई जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा की। बैठक में शामिल हुए प्रदेश सचिव आशीष खनगवाल ने कहा कि पार्टी आगामी पंचायत और शहरी निकाय चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान डॉ. गजे सिंह चोपड़ा की अगुवाई में हुई बैठक में लोकसभा इंचार्ज अशोक दास नारनौलिया और जोन कॉर्डिनेटर राम नरेश सैनी भी शामिल हुए। खनगवाल ने कहा कि पार्टी का पूरा फोकस अब पंचायत चुनाव पर होगा। उन्होंने सभी की सहमति से चारों विधानसभा अध्यक्षों का एलान किया। नारनौल से संदीप कुमार को अध्यक्ष, राहुल बौद्ध को महासचिव बनाया गया। जबकि, नांगल चौधरी से कृष्ण कुमार को अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ से सतवीर जोनावास और अटेली से अश्वनी बौद्ध को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

खनगवाल ने कहा कि सभी को पद देकर पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि बसपा उम्मीदवारों की मदद की जा सके। अंत में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि आने वाला राज बसपा का होगा, यह सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी भीम सिंह दहिया ने कहा कि बसपा मजदूर, दलित, शोषित व गरीबों की आवाज उठाने वाली पार्टी है। इस मौके पर लोकसभा इंचार्ज अशोक दास नारनौलिया, राम नरेश सैनी, जगराम कालिया, माडुराम सरपंच, दान सिंह, महेश कुमार, सुनील, विक्की, दलबीर, शेर सिंह, रणजीत, विकास, धर्मेंद्र, कपिल देव, प्रमोद, कृष्ण व मनोज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed