फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Brother-in-law of the accused of shooting the girl arrested, accused of helping the accused escape

युवती को गोली मारने के आरोपी का साला गिरफ्तार, आरोपी को भगाने में मदद का है आरोप

Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law of the accused of shooting the girl arrested, accused of helping the accused escape
जीजा के साथ शहर से सामान लेकर घर जा रही युवती को गोली मारने की वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पटोदी निवासी धर्म सिंह के रूप में हुई है। धर्म सिंह मुख्य आरोपी अरविंद का साला है। वारदात के बाद अरविंद के भागने में उसने मदद की थी। स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी धर्म सिंह को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल गांव घिलोठ निवासी कल्पना ने पुलिस को एक सप्ताह पूर्व शिकायत देकर अरविंद उर्फ टाइसन पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने बताया था कि कुछ दिनों से अरविंद उसे लगातार फोन कर रहा था। उसने अपने जीजा के फोन से उसके पास कॉल कर कहा कि उसका पीछा छोड़ दे। बातचीत के दौरान अरविंद ने दोस्ती तोड़ने का अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। महेंद्रगढ़-कनीना रोड पर माजरा चुंगी के नजदीक हनुमान मंदिर के पास अरविंद उर्फ टाइसन ने उसको गोली मार दी थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि धर्म सिंह मुख्य आरोपी अरविंद का साला है तथा 2 साल पहले अरविंद की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed