{"_id":"6aa59746b2f210e43507f01c","slug":"brooms-in-hand-after-37-days-yet-mountains-of-garbage-remain-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145203-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 37 दिन बाद हाथों में झाड़ू, फिर भी कूड़े के पहाड़ बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 37 दिन बाद हाथों में झाड़ू, फिर भी कूड़े के पहाड़ बाकी
विज्ञापन
फोटो नंबर-01हड़ताल समाप्त होने के बाद सड़क पर झाडू लगाता कर्मचारी।
नारनौल। 37 दिन से चल रही नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार शाम खत्म होने के बाद शनिवार सुबह सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटती दिखाई दी। कर्मचारियों ने 31 वार्डों में पहुंचकर सफाई शुरू कर दी। पहले दिन करीब 30 टन कूड़ा ही उठाया जा सका। ऐसे में 100 टन से ज्यादा कचरा अभी भी सड़कों और विभिन्न स्थानों पर पड़ा है।
शनिवार सुबह कर्मचारी बाजारों, मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर सफाई करते नजर आए। कई जगह नालियों की भी सफाई की गई। महेंद्रगढ़ रोड, रेवाड़ी रोड, सिंघाना रोड, रेस्ट हाउस रोड, बहरोड़ रोड, किला रोड, आजाद चौक और मानक चौक सहित कई इलाकों में कूड़े के ढेर अब भी पड़े हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल एवं अग्निशमन विभाग की हड़ताल 6 अगस्त से जारी थी।
15 दिन में व्यवस्था सुधारने का लक्ष्य
राज्य कमेटी ने शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि वे इससे पहले ही अधिक से अधिक कूड़ा उठाकर शहर को साफ करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान राज्य कैशियर महेंद्र सांगेलिया, जिला प्रधान राहुल सारवान, सचिव महेंद्र दायमा और कैशियर मनोज बोयत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन:
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद वे आज ही काम पर लौटे हैं। शहर में सफाई के साथ जहां भी कूड़ा जमा है उसे अब जल्द से उठवाने का कार्य शुरू किया जाएगा। एक-दो दिन में पूरी व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।-विकास शर्मा। जेई नगर परिषद, नारनौल