{"_id":"68af591b42a4dedc2e0cbec7","slug":"broken-roads-of-the-sector-are-causing-more-problems-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128841-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सेक्टर की टूटी सड़कें बढ़ा रही ज्यादा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सेक्टर की टूटी सड़कें बढ़ा रही ज्यादा परेशानी
विज्ञापन
नारनौल। शहर के एकमात्र पॉश इलाका हुडा सेक्टर एक में इन जलभराव होने से आमजन परेशानी का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं हुड्डा के सभी पार्क बारिश की वजह से लबालब भरे हुए हैं।
जिससे मच्छरों का आतंक बना रहता है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इस सेक्टर की देखरेख एवं मरम्मत व्यवस्था का कार्य नगर परिषद नारनौल को सौंप दिया था लेकिन नगर परिषद नारनौल ने इन समस्याओं को दूर करने की बजाय हुड्डा सेक्टर में और अनेकों समस्याएं पैदा कर दी है।
पिछले दिनों नगर परिषद नारनौल ने हुड्डा सेक्टर में तारकोल द्वारा निर्मित सड़कों का निर्माण करवाया था जो की पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं नारनौल से महेंद्रगढ़ सड़क के समानांतर हुड्डा की ग्रीन बेल्ट के साथ जो सेक्टर की मुख्य सड़क है, उसका तो निर्माण करवाना ही भूल गई।
विज्ञापन
नगर परिषद नारनौल ने पिछले सप्ताह जेसीबी मशीन भेज कर हुड्डा सेक्टर की इस टूटी सड़क पर मिट्टी और रोड़े डलवा दिए, जिसके कारण चार पहिया वाहन भी इस टूटी सड़क से नहीं गुजर पा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 10 से 12 दुपहिया वाहन चालक गिर चुके हैं। जिसके कारण हुड्डा के स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है। मजे की बात तो यह है कि नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन कमलेश सैनी का भी इसी सड़क से आना जाना रहता था जो मिट्टी और रोडे़ डालने की वजह से बंद हो गया है।