फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Brijbhushan and Sanjay Singh are one, a threat to the future of wrestling

Rohtak: बृजभूषण और संजय सिंह एक, कुश्ती के भविष्य के लिए खतरा

Sun, 18 Feb 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Updated Sun, 18 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Brijbhushan and Sanjay Singh are one, a threat to the future of wrestling
साक्षी मलिक। स्रोत सोशल मीडिया
रोहतक। ओलंपियन साक्षी मलिक ने शनिवार को अपने आंदोलन से जुड़े सभी कोच व गुरु के साथ बैठक की। यहां फेडरेशन संबंधी विषयों पर उनसे चर्चा की, साथ ही संजय सिंह पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) से साठगांठ कर निलंबन हटवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

साक्षी ने कहा कि संजय सिंह ने साठगांठ कर निलंबन हटवाया है। इससे महिला कुश्ती खिलाड़ी सदमे में हैं। सरकार ने संजय सिंह को बर्खास्त कर अच्छी पहल की थी। इससे कुश्ती के अच्छे भविष्य की उम्मीद जगी थी, लेकिन संजय सिंह ने सरकार के आदेश के खिलाफ सभी गैरकानूनी काम शुरू कर दिए। इनमें सरकार की ओर से कराए गए नेशनल के बराबर खुद का नेशनल कराना, सरकारी पैसों का दुरुपयोग शामिल है।
विज्ञापन

सरकार की अनुमति के बिना फेडरेशन के खाते से सरकारी पैसों का दुरुपयोग एक गंभीर विषय है, साथ ही कुश्ती के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है। सरकार को पिछले 12 साल में कुश्ती पर लगे पैसों का ऑडिट कराना चाहिए। इससे बड़े घोटाले का पर्दाफाश होगा। साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के बेटे को उत्तरप्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे साबित होता है कि बृजभूषण का कुश्ती से संन्यास वाला बयान सिर्फ़ एक दिखावा है। बृजभूषण और संजय सिंह दोनों एक हैं। बैठक में सभी कोच व गुरुओं ने फैसला किया कि हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि बृजभूषण व संजय सिंह व इनसे जुड़े लोगों को हमेशा के लिए तुरंत कुश्ती संघ से बर्खास्त किया जाए। इससे महिला कुश्ती खिलाड़ी चैन की सांस ले सकेंगी। आने वाले ओलंपिक में अधिकाधिक पदक जीत पाएंगे। ऐसा नहीं होता है तो हम फिर से न्याय के लिए सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed