{"_id":"6418ace53f68d4a9ee069764","slug":"brick-hit-on-the-head-after-defecating-quarreled-case-registered-narnol-news-c-17-1-98915-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शौच करने पर सिर में मारी ईंट, किया झगड़ा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शौच करने पर सिर में मारी ईंट, किया झगड़ा, मामला दर्ज
Tue, 21 Mar 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रेवाड़ी रोड पर शौच करने पर शुगर मरीज के साथ झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस बारे में व्यक्ति ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सिंघाना रोड निवासी सज्जन सिंह ने बताया कि 19 मार्च को वह बस में बैठकर सायं करीब सवा छह बजे रेवाड़ी से नारनौल आया था। जब नारनौल बस स्टैंड पर उतरा तब उसे शुगर होने के कारण पेशाब का वेग तेज हो रहा था। जिससे कारण वह डीआरडीए के पास शोच करने लगा तो एक चाय वाला जिसने पास ही चाय की दुकान की हुई है। उसके पास आया उसे यहां शोच नहीं करने के बारे में बोला और उक्त व्यक्ति ने उसके सिर में ईंट मारी और उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं उसके साथ झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान उसका नजर का चश्मा और 1300 रुपये गुम हो गए। उसके बाद उसने नागरिक अस्पताल में जाकर अपनी एमएलआर कटवाई। वहीं पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।