फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Brainstorming to provide Red Cross services to the needy people

Mahendragarh-Narnaul News: रेडक्रॉस की सेवाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए हुआ मंथन

Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming to provide Red Cross services to the needy people
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी रेडक्रॉस की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा ताकि रेडक्रॉस के क्रियाकलाप व सेवाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके। यह बात उपायुक्त एवं रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष डॉ. जयकृष्ण आभीर ने लघु सचिवालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्र में यदि सामाजिक संगठन और समाज को समर्पित लोग जरूरतमंद लोगों की सूची बनाकर रेडक्रॉस सोसाइटी को समय पर उपलब्ध करवा देते हैं तो ऐसे लोगों को आवश्यकता अनुसार उपकरण उपलब्ध हो सकते हैं। उन्होंने मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल के सामाजिक कार्यकर्ताओं, रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्यों और विभिन्न जगहों से आए प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वह रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ जोड़कर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के लाइफ मेंबर बनके जिला प्रशासन और रेडक्रॉस के बीच की एक कड़ी बन सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले की विभिन्न सामाजिक संगठन, पंचायतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षण विभागों से जुड़े गणमान्य लोगों से भी अनुरोध किया कि राज्यपाल हरियाणा एवं मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा भी गत दिनों राजभवन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जो आमजन समाज को समर्पित हैं, उनको रेडक्रॉस सोसाइटी का सदस्य बनाया जाए ताकि रेडक्रॉस की गतिविधियों में पारदर्शिता आने के साथ-साथ उनकी सेवाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही आजीवन सदस्यता अभियान अपने अपने गांव में शुरू करेंगे और एक साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल कर आजीवन सदस्य बनाएंगे।

उपायुक्त ने रेडक्रास सचिव श्यामसुंदर को निर्देश दिए कि वह समाज को समर्पित रक्तदान सेवाओं व समर्पित बुजुर्ग लोगों की सेवाओं के लिए समर्पित लोगों की सूची बनाकर उन्हें भी रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ जोड़ें।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मंजू चौहान, प्रवीण यादव, अनूप रिवासा व कृष्णा आर्य सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed