{"_id":"66f843b33fcdad32fc08935e","slug":"brainstorming-done-for-the-preparation-of-maharaja-agrasen-jayanti-celebration-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116596-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारी के लिए मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारी के लिए मंथन किया
Sat, 28 Sep 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। अग्रवाल सभा की ओर से प्रति वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाता है।
महोत्सव की तैयारी को लेकर जयंती की महिला संयोजिका गीता गोयल की अध्यक्षता में महिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। संयोजिका गीता गोयल ने बताया कि दो अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक महिलाओं का कार्यक्रम रहेगा। वहीं शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक अग्र प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। तीन अक्तूबर को सुबह सांस्कृतिक प्रोग्राम व मुख्य अतिथियों का स्वागत तथा संबोधन होगा। रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतवर्ष के प्रसिद्ध कवि भाग लेंगे। शोभा यात्रा का आयोजन 9 अक्बूबर को अग्रवाल सभा भवन से किया जाएगा। जिसमें महाराजा अग्रसेन की चार घोड़े की बग्गी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभा यात्रा में सुंदर झांकियां, शहर के प्रसिद्ध बैंड, महालक्ष्मी जी की दो घोड़े की बग्गी, गतका अखाड़ा सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को होने वाले महिला कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं, म्यूजिकल गेम्स, लक्की ड्राॅ, नृत्य व बच्चों के लिए अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। कार्यक्रम के लिए कार्यकारिणी की सभी महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर दिव्या बंसल, पूजा गोयल, पूजा गर्ग, सारिका गर्ग, सोनू जैन, रीटा गोयल, अंजली मित्तल, अल्पना बंसल, रिचा बंसल, कांता बंसल व कैलाशवती संघी आदि उपस्थित रही।