फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Braille script has shown the way to education and self-reliance for the visually impaired: Dr. Praveen

ब्रेल लिपि ने दृष्टिबाधितों को शिक्षा व आत्मनिर्भरता की राह दिखाई : डाॅ. प्रवीन

Sun, 04 Jan 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Braille script has shown the way to education and self-reliance for the visually impaired: Dr. Praveen
मंडी अटेली। नेत्रहीन संघ के तत्वावधान में महिला महाविद्यालय में लुई ब्रेल दिवस मनाया गया महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅक्टर प्रवीन यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य दृष्टिबाधित व्यक्तियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। इससे दृष्टिबाधित समाज को पढ़ने-लिखने का सशक्त माध्यम प्रदान किया है। ब्रेल लिपि केवल एक लिपि नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वाभिमान और समान अवसरों का प्रतीक है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डाॅ. राकेश ने कहा कि लुई ब्रेल का योगदान मानवता के लिए अमूल्य है। इस अवसर पर राज्य शिक्षक अवार्ड से सम्मानित अरविंद यादव ने कहा कि शिक्षा हर प्रकार की बाधा को पार करने की शक्ति रखती है।
विज्ञापन

समाजसेवी अभय सिंह सलीमपुर ने नेत्रहीन युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में तेज प्रकाश, जितेंद्र, होशियार और हवासिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। केशव, अरुण, शांतनू, नरेंद्र, प्रिंस, विकास और हिमांशु सहित अनेक युवाओं ने लुई ब्रेल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed