{"_id":"65db8fe2fafaf16e900bce16","slug":"brahmin-sabhas-membership-campaign-will-run-from-march-1-to-april-30-narnol-news-c-17-1-roh1010-368982-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक मार्च से 30 अप्रैल तक चलेगा ब्राह्मण सभा का सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक मार्च से 30 अप्रैल तक चलेगा ब्राह्मण सभा का सदस्यता अभियान
Mon, 26 Feb 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी बैठक रविवार को प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ब्राह्मण सभा के परशुराम भवन में आयोजित बैठक में सचिव मनोज गौतम ने प्रस्ताव रखा की पुराने सभी वोट रजिस्टर्ड हो गए हैं। अब सभा को विस्तार देने के लिए नई सदस्यता शुरू की गई है। ब्राह्मण सभा का नया सदस्य बनने के लिए 1 मार्च से 30 अप्रैल तक ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित सदस्यता पर फॉर्म भरकर एक पहचान पत्र, दो फोटो और 501 रुपये की निर्धारित फीस चैक या बैंक ड्राफ्ट द्वारा जमा करवा सकते हैं। ब्राह्मण सभा की सदस्यता के लिए ब्राह्मण समाज के व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। सभी उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई।
विज्ञापन