फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Boy and girl from same gotra got married in temple angry relatives of girl protest in outside police station

Mahendragarh: एक ही गोत्र के लड़का-लड़की ने मंदिर में रचाई शादी, परिजनों ने थाने के बाहर दिया धरना

Thu, 24 Aug 2023 05:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Aug 2023 05:01 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में 22 अगस्त को गांव तिगरा की 18 वर्षीय लड़की कोचिंग करने के लिए अटेली गई थी। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि तिगरा गांव का ही प्रमोद नामक युवक उनकी लड़की को भगा ले गया है।

विज्ञापन
Boy and girl from same gotra got married in temple angry relatives of girl protest in outside police station
थाना अटेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव तिगरा से दो दिन पहले फरार हुए एक ही गोत्र के लड़का-लड़की के मामले में नया मोड़ गया है। दोनों ने ही नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है और इसका प्रमाण पत्र अटेली थाने में भेज दिया है। वहीं इसके विरोध में ग्रामीणों ने वीरवार को थाना परिसर के बाहर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन से लड़का-लड़की का कोई सुराग नहीं मिल रहा। पुलिस उनको बरामद करने असफल है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक ही गोत्र के है, जिसके चलते ग्रामीणों में ज्यादा रोष बना हुआ है। दूसरी ओर दोनों की नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी करने का प्रमाण पत्र भी सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार गत 22 अगस्त को गांव तिगरा की 18 वर्षीय लड़की कोचिंग करने के लिए अटेली गई थी। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि तिगरा गांव का ही प्रमोद नामक युवक उनकी लड़की को भगा ले गया है। दोनों एक ही गांव और एक ही गोत्र के हैं। पुलिस में मामला दर्ज होने के 2 दिन बाद भी जब पुलिस दोनों का सुराग नहीं लगा पाई तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू किया, जिसके चलते ग्रामीण वीरवार को  थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


घर से जेवरात और रुपये लेकर गए दोनों
धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने पुलिस को समय रहते हुए सूचना दे दी  थी। इसके बावजूद पुलिस उनको बरामद नहीं कर पाई, जिसके चलते पुलिस के कार्य प्रणाली से ग्रामीण खफा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लड़का वे लड़की दोनों एक ही गोत्र के हैं। इसलिए उनकी शादी भी जायज नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों ही अपने घर से जेवरात और रुपये लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जब तक लड़का व लड़की को पुलिस बरामद नहीं कर लेती तब तक वह थाने के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस मामले में दोनों की शादी का प्रमाण पत्र मिलने के बाद नया मोड़ आया है। दोनों ने नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। जिसका प्रमाण पत्र उन्होंने थाने में भेजा है। 

अधिकारी के अनुसार
लड़की के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी बरामदगी के लिए तलाश जारी है। -मनीष कुमार, थाना प्रभारी मंडी अटेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed