{"_id":"5eebae7a8ebc3e430d56289a","slug":"borore-collides-with-bike-woman-dies-narnol-news-rtk5600608111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलोरो-बाइक में टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलोरो-बाइक में टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
गांव जाखनी के पास एक बोलोरो व मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर होने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। पिता व पुत्र को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर बुलेरो को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव जाखनी निवासी ओमप्रकाश (58), पत्नी शकुंतला (55) व पुत्र राजकुमार (30) बाइक पर सवार होकर गांव मौखूता से अपने गांव जाखणी आ रहे थे। गांव जाखणी के नजदीक कोयल पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही एक बोलोरो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जब परिजन तीनों को रोहतक पीजीआई लेकर जा रहे थे तो दादरी के पास शकुंतला ने दम तोड़ दिया। जबकि पिता व पुत्र को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवा दिया। टक्कर लगते ही बुलेरो चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर बुलेरो को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर शाम महिला का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।