{"_id":"39583808f0870ff7e9669ce6467140fd","slug":"boosting-staation-break-the-inogration-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदघाटन से पहले बूस्टिंग स्टेशन जड़ा ताला, तोड़ा शिलान्यास पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदघाटन से पहले बूस्टिंग स्टेशन जड़ा ताला, तोड़ा शिलान्यास पत्थर
रेवाड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 25 वर्ष से पेयजल का इंतजार कर रहे विजय नगर और डिफेंस कॉलोनी के करीब आठ हजार लोगों के अरमानों पर शनिवार को उस समय पानी फिरता नजर आया। जब गांव कोनसीवास के ग्रामीणों ने बूस्टिंग स्टेशन के शिलापट पर कोनसीवास की जगह विजय नगर, डिफेंस कॉलोनी का नाम लिखा देख उसे तोड़ डाला। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बूस्टिंग स्टेशन के गेट पर ताला तक जड़ दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उद्घाटन के लिए बूस्टिंग स्टेशन आ रहे विधायक को रास्ते से वापस लौटना पड़ा। इसी बीच कोनसी के निवर्तमान सरपंच व प्रबुद्ध लोगों ने विधायक से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया तो बूस्टिंग स्टेशन पर लिखा विजय नगर और डिफेंस कालोनी का नाम हटा दिया गया। करीब दो घंटे की देरी के बाद विधायक ने बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किय जानकारी के अनुसार कोनसीवास रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में बनाए बूस्टिंग स्टेशन से विजय नगर व डिफेंस कॉलोनी को पानी की आपूर्ति होनी है।
विज्ञापन
इन कालोनियों के लोग अभी तक टैंकरों व कैंपरों से प्यास बुझा रहे थे। शनिवार सुबह 10 बजे रेवाड़ी विधायक रणधीर कापड़ीवास को बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करना था। इससे पूर्व वहां पहुंचे गांव कोनसीवास के ग्रामीण बूस्टिंग स्टेशन के शिलापट पर गांव कोनसीवास की जगह विजय नगर व डिफेंस कालोनी का नाम होने और वार्ड 12 के पार्षद गुरदयाल नंबरदार का नाम देखकर भड़क गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप हथौड़े से दीवार पर लगा शिलापट तोड़ डाला। यही नहीं गुस्साए ग्रामीणों ने बूस्टिंग स्टेशन के मुख्य गेट पर ताला भी जड़ दिया। बाद में हालांकि ताला खोल दिया गया। ग्रामीणों के इस विरोध के कारण तहसीलदार व जन स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौके से वापस लौट गए। यहां तक कि उद्घाटन करने आ रहे विधायक को भी जब इस मामले का पता चला तो वह भी बीच रास्ते से वापस लौट गए।
विधायक से मिले ग्रामीण
इसी बीच गांव कोनसीवास के निवर्तमान सरपंच ब्रह्मप्रीकाश अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर विधायक से मिले तथा अपना विरोध जताया। उन्होंने विधायक को बताया कि केंद्रीय विद्यालय को जमीन कोनसीवास के ग्रामीणों ने मुफ्त में दी थी। इसी परिसर में इस बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। बूस्टिंग स्टेशन पर वार्ड 12 के पार्षद तक का भी नाम है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा जमीन दिए जाने के बावजूद न तो गांव का नाम लिखा गया और न ही सरपंच का। विधायक ने ग्रामीणों की बात सुनकर कहा कि वह पत्थर लगाने में विश्वास नहीं करते, बल्कि कर्म करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वह सादे तौर पर नारियल फोड़कर इसकी शुरूआत करेंगे।
सफेदी से पुतवाया विजय नगर व डिफेंस कालोनी का नाम
ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात के बाद बूस्टिंग स्टेशन पर लिखे विजय नगर व डिफेंस कालोनी के नाम को सफेदी से पुतवा दिया। इसके बाद विधायक उद्घाटन करने वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने नारियल फोड़कर व बूस्टिंग स्टेशन का पंप चलाकर उद्घाटन किया।