{"_id":"69823213615c48a37105a803","slug":"bone-chilling-cold-in-the-morning-and-evening-relief-during-the-day-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135649-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुबह-शाम हाड़ कंपा देने वाली ठंड, दिन में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुबह-शाम हाड़ कंपा देने वाली ठंड, दिन में राहत
विज्ञापन
फोटो नंबर-16नारनौल में मंगलवार सुबह छाए कोहरे के बीच लाईट जलाकर जाते वाहन। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में ठंडी हवाओं, बादलवाही और कोहरे के कारण अभी भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड बनी हुई है। मंगलवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा और ओस की बूंदें जमीन पर टपकती रही।
हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2.5 व अधिकतम तापमान में 2.0 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव और कोहरे की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड अब अंतिम दौर में हैं। हालांकि 4 व 5 फरवरी को रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं 6 व 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढाव, आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से 9 व 10 फरवरी को बारिश की संभावना बन सकती है। मंगलवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।