{"_id":"663d4a980c172513da07d8c4","slug":"blos-will-go-from-house-to-house-and-distribute-voter-information-slips-and-invitations-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112159-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बीएलओ घर-घर जाकर देंगे वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप व न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बीएलओ घर-घर जाकर देंगे वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप व न्योता
Fri, 10 May 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 10 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01 उपायुक्त मोनिका गुप्ता।
नारनौल। मतदाताओं को मतदान करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए इस बार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप के साथ मत करने के लिए न्योता (निमंत्रण) भी दिया जाएगा। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि निमंत्रण पत्र के साथ-साथ मतदाताओं को उनके बूथ के बारे में भी सही जानकारी दी जाएगी। जिले के सभी बीएलओ घर-घर जाकर वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप देंगे। इसके अलावा मतदाता वोटर हेल्पलाइन व टोल फ्री नंबर 1950 पर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। हर मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय तथा छाया में बैठने के इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाता को धूप में ना खड़ा होना पड़े। इस संबंध में सभी एआरओ अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिम्मेदार रहेंगे। इस बार नारनौल विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ पर लाइन में लगे मतदाताओं की जानकारी आनलाइन मुहैया रहेगी। इसके लिए क्यू मैनेजमेंट एप बनाया गया है। 10 मई को क्यू मैनेजमेंट एप का ट्रायल रन लिया जाएगा। फिलहाल इस एप के लिए सभी बीएलओ के मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। मोबाइल नंबर अपडेट करने का कार्य 10 तारीख को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर तैनात सभी बीएलओ लगातार क्यू मैनेजमेंट एप के जरिए डाटा अपडेट करेंगे ताकि लोगों को लाइन में लगे मतदाताओं की रियल टाइम इंफार्मेशन मिलती रहे।