फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Block officials held a meeting to make Julana rally a success.

Mahendragarh-Narnaul News: जुलाना रैली को सफल बनाने के लिए हलका पदाधिकारियों ने की बैठक

Fri, 05 Dec 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Block officials held a meeting to make Julana rally a success.
मंडी अटेली। जननायक जनता पार्टी की सात दिसंबर को जुलाना हलका में होने वाले 8वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को हलका प्रधान बेदू राता ने बैठक आयोजित की। जिसमें अटेली हलके के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर बेदू राता ने बताया कि पिछले चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन का नुकसान पार्टी को झेलना पड़ा लेकिन अब जजपा जनता के विश्वास को दोबारा जीतने के लिए पूरी मजबूती से मैदान में उतर चुकी है। अटेली क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक रैली में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से टीम भावना और समर्पण के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि जुलाना में होने वाली रैली नए रिकॉर्ड कायम करेगी और प्रदेश की राजनीति में जजपा की ताकत का स्पष्ट संदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed