{"_id":"6599961693160082ac069d55","slug":"block-level-awareness-campaign-conducted-under-haryana-talent-search-narnol-news-c-203-1-sroh1012-6553-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा प्रतिभा खोज के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा प्रतिभा खोज के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया
Sat, 06 Jan 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
कनीना। शिक्षा विभाग व संकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा प्रतिभा खोज के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता अभियान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में किया गया। बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार चौहान ने कहा कि आज की कड़ी स्पर्धा के परिवेश में प्रदेश सरकार द्वारा विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से सुपर 100 तथा बुनियाद कार्यक्रम सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने कहा की 2019 में शुरू हुआ।
यह कार्यक्रम कोरोना काल की आपदा को पार करते हुए अपने मुकाम तक पहुंचा है तथा प्रदेश की एक छात्रा ने 31 लाख रुपये का पैकेज हासिल किया है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुपर 100 के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जनवरी तथा बुनियाद के पंजीकरण तिथि की 31 जनवरी है। विकल्प फाउंडेशन के संजीव मिश्रा ने विद्यार्थियों के वह अभिभावकों के शंका समाधान के उपाय बताएं। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में खंड के लगभग 50 विद्यालयों के 290 विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की पूर्व छात्र सुप्रिया ने सुपर 100 बुनियाद की अपनी सफलता के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य सुनील खुडानिया, विकल्प फाउंडेशन के अरविंद, पल्लवी, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कौशिक, सीहोर के प्राचार्य हरीश यादव, गुढा के प्राचार्य सतपाल यादव करीरा के प्राचार्य रामस्वरूप, रसूलपुर के हीरालाल यादव, एसएमसी प्रधान सावित्री देवी, हेमलता, उमरती, मनोज यादव, सोमवीर सिंह, अमृतलाल, नितिन मुद्गल, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह कैमला सहित विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे।