{"_id":"6a0df573966802d75201df61","slug":"block-education-officer-arrives-with-police-school-found-closed-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140164-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस के साथ पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, बंद मिला स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस के साथ पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, बंद मिला स्कूल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08स्कूल में पंहुचे, खंड शिक्षा अधिकारी विकास जयदीप और पुलिस टीम व अभिभावक।
नांगल चौधरी। इंडियन पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नहीं देने पर बुधवार को पुलिस के साथ खंड शिक्षा अधिकारी विकास स्कूल पहुंचे। वहीं, उनके पहुंचने पर स्कूल में ताला लगा मिला। अब दोबारा से विभागीय टीम स्कूल में जाकर जांच करेगी।
खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके से ही स्कूल संचालक से फोन पर संपर्क करने की कोशिस की लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। टीम ने थाने पंहुचने पर उनको फिर से संपर्क किया गया और थाने में पहुंचने के लिए कहा लेकिन काफी इंतजार के बाद भी स्कूल संचालक मौके पर नहीं पहुंचा।
एसएलसी मामले की शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों पक्षों को बीईओ कार्यालय बुलाया था लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मामले की जांच के लिए बीईओ पुलिस फोर्स के साथ स्कूल में मौके पर पहुंचे ताकि दोनों पक्षों के बीच समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
बॉक्स
स्कूल संचालक को पूरी फीस भी दी जा चुकी है जिसका रिकार्ड भी है लेकिन परेशान करने के लिए बच्चों की एसएलसी नहीं दे रहे। इससे विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।-अनीता, शिकायतकर्ता
वर्जन
विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। विभागीय टीम दोबारा स्कूल में जाकर मामले की जांच के साथ-साथ स्कूल की मान्यता संबंधित जांच भी करेगी। यदि जांच के दौरान स्कूल की मान्यता संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं मिले या नियमों की अनदेखी पाई गई तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-विकास जयदीप, खंड शिक्षा अधिकारी, नांगल चौधरी