फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJRD Cricket Mahakumbh begins today, Ranji players will participate

Mahendragarh-Narnaul News: बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ आज, रणजी खिलाड़ी होंगे शामिल

Sat, 11 Jan 2025 01:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 Jan 2025 01:42 PM IST
विज्ञापन
BJRD Cricket Mahakumbh begins today, Ranji players will participate
फोटो संख्या:64- खेल स्टेडियम की चलती सफाई--संवाद
महेंद्रगढ़। उत्तर भारत की सबसे बड़े बाबा जयराम दास (बीजेआरडी) क्रिकेट महाकुंभ का 11 जनवरी को शुभारंभ होगा। इसमें देशभर की 24 टीमें भाग लेंगी। इस बार भी अंतरराष्ट्रीय और रणजी खिलाड़ी भाग लेंगे। 13 दिनों तक चलने वाला क्रिकेट महाकुंभ देशभर में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

25 जनवरी को देशभर में प्रसिद्ध संत बाबा जयरामदास के मेले का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों व क्रिकेट प्रेमियों को प्रतियोगिता का इंतजार रहता है। इस बार 44वें बीजेआरडी कप का आयोजन कमेटी की ओर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में 6 अंपायर मुख्य भूमिका निभाएंगे। बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कुलदीप नंदगांव भिवानी, हरियाणा क्रिकेट एकेडमी धांसा बोर्डर, हिसार पुलिस, एपीएस ग्राउंड ऑफ इंडिया नोएडा, कोसली, अमित पाली, बीजेआरडी एकेडमी पाली, राइज क्लब नीरपुर, सूरज रॉयल, शहीद श्रीभगवान बास भिवानी, बीबीबी क्लब जयपुर, बंगलुरु, नंदगांव भिवानी, अनिल-11 बासलांबी, सैग्नो ट्रुप जयपुर, बॉबी दोलताबाद, ग्लेडिएटर हिसार, बाबा हरिदास नजफगढ़, जीएसटी मुंबई, यूनिक्स क्रिकेट क्लब, एसएस क्रिकेट क्लब गुरूग्राम, जीआर क्रिकेट एकेडमी जयपुर, एमपीएस ग्रेटर नोएडा, आशु-11 पटियाला की टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

इस प्रकार होंगे मुकाबले
क्रिकेट प्रबंधक संदीप उर्फ नीट्टु फौजी ने बताया कि 24 टीमों के आठ ग्रुप बनाए गए हैं। प्रतिदिन एक ग्रुप के तीन मुकाबले होंगे। इनमें से विजेता टीम सुपर-8 में जाएगी। कमेटी की ओर से छह लोगों को अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी है। 13 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में इस बार भी रणजी, आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में जोगेंद्र शर्मा, अमित मिश्रा, प्रदीप सांगवान जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग ले चुके हैं। इस बार भी अनेक टीमों में रणजी, आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे।

इंसेट

- दस हजार दर्शकों के बैठने की स्टेडियम में है क्षमता
बाबा जयराम दास कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि वर्ष 1981 में बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ की शुरूआत की गई थी। कमेटी के 11 सदस्यों व 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 10 बजे महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव द्वारा बीजेआरडी कप का शुभारंभ किया जाएगा। मैदान में 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। प्रतियोगिता में करीब 20 लाख रुपये के ईनाम दिए जाएंगे। 23 को समापन अवसर पर श्रीकृष्णा ग्रुप के एमडी कर्मवीर राव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा संजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

--------------

- यह होंगे ईनाम:
कमेटी सदस्य राजेश गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2.1 लाख रुपये व आधा किलो शुद्ध चांदी का बीजेआरडी कप तथा उप विजेता को 250 ग्राम चांदी का कप दिया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को बाइक दी जाएगी। इसके अलावा विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को चांदी के मैडल सहित निजी इनाम भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल 20 लाख रुपये की ईनामी राशि खिलाड़ियों को दी जाएगी।


---------------

- अंतरराष्ट्रीय मैदानों की तर्ज पर तैयार की गई है पिच:
बीजेआरडी कप के लिए कमेटी की ओर से भिवानी जिले के गांव मुढ़ाल की मिट्टी से अंतरराष्ट्रीय मैदानों की तर्ज पर पिच तैयार की गई है। इस पिच की तारीफ अनेक बार कप में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल व रणजी खिलाड़ी भी कर चुके हैं। कमेटी की ओर से मैचों के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है। क्रिकेट प्रबंधक संदीप ने बताया कि उत्तर भारत की 13 दिनों तक चलने वाली यह सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता है। मैदान में पैवेलियन सहित दर्शकों के बैठने के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed