{"_id":"63c2f2a7e690ed57f307c9b5","slug":"bjrd-cricket-academy-and-heroes-club-in-semi-finals-narnol-news-rtk669341482-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बीजेआरडी क्रिकेट एकेडमी पाली व हिरोज क्लब रोहतक की टीमों मुकाबले जीत पहुंची सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बीजेआरडी क्रिकेट एकेडमी पाली व हिरोज क्लब रोहतक की टीमों मुकाबले जीत पहुंची सेमीफाइनल में
विज्ञापन
बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में विजेता टीम के खिलाड़ी को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य। संवाद
- फोटो : Narnol
आकोदा। बाबा जयराम दास क्रिकेट महाकुंभ में रविवार को आज दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला जीआर एकेडमी जयपुर व बीजेआरडी पाली तथा दूसरे मुकाबले में नंदगांव भिवानी व हीरोज रोहतक की टीमें आमने-सामने होंगी।
शनिवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला बीजेआरडी क्रिक्रेट अकेडमी पाली व पानीपत क्लब के मध्य खेला गया। पानीपत ने पहले बल्लेबाजी करते हूए 15 ओवर में 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीजेआरडी पाली ने यह मैच 2 विकेट खोकर आसानी से जीत लिया। बीजेआरडी ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब बीजेआरडी पाली के खिलाड़ी अजय को दिया गया जिन्होंने 32 गेंदों में 44 रन बनाए। वहीं दूसरा मुकाबला ढिल्लु कोसली व हिरोज क्लब रोहतक के मध्य खेला गया। ढिल्लु कोसली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 92 रन बनाए। हिरोज क्लब रोहतक की टीम ने आखिरी बाल तक मुकाबला रोचक बना दिया। रोहतक की टीम ने मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच का खिताब शक्तिरोज को दिया गया जिन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर नाबाद रहते ही टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।
आज ये होंगे मुकाबले
इसे पूर्व शुक्रवार को हुए मुकाबले में जीआर एकेडमी जयपुर व नंदगांव भिवानी की टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। अब रविवार को सेमीफाइनल के दो मुकाबले खेले जाऐंगे। पहला मुकाबला जीआर एकेडमी जयपुर व बीजेआरडी क्रिकेट एकेडमी पाली के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नंदगांव भिवानी व हिरोज क्लब रोहतक के मध्य खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले में विजेता टीम फाइनल में स्थान बनाएगी।
विज्ञापन
- 30 सालों से कांमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं राजेश गोयल:
बता दें कि 40 वर्ष पूर्व शुरू हुए बीजेआरडी महाकुंभ में समय के साथ-साथ पुरस्कार राशि भी बढ़ती गई। महाकुंभ में पिछले 30 सालों से गांव पाली निवासी राजेश गोयल अपनी कॉमेंट्री के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। कमेटी से जुड़े राजेश गोयल ने 40 वर्ष पूर्व एक खिलाड़ी के रूप में इस मैदान पर पदार्पण किया था।
30 सालों से महाकुंभ में प्रबंध रहे हैं बिरेंद्र सिंह
बिरेंद्र सिंह तंवर पिछले 30 सालों से बीजेआरडी महाकुंभ में प्रबंधक की भूमिका निभा रहे हैं। 12 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में हर वर्ष बिरेंद्र प्रबंधक की भूमिका निभाते आ रहे हैं। पिछले 30 वर्षों एक बार भी महाकुंभ में विवाद की स्थिति नहीं बनी। प्रदेश में सबसे बड़ी यह प्रतियोगिता क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण रहती है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शक मुकाबलों का आनंद ले रहे हैं।