{"_id":"66e1d6af30ce8c8156067daa","slug":"bjps-third-list-professor-ram-bilas-sharma-ticket-canceled-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP की तिसरी लिस्ट: रामबिलास का टिकट कटा, राव इंद्रजीत ने कहा- पार्टी टिकट दे या न दे, पर बेइज्जती न करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP की तिसरी लिस्ट: रामबिलास का टिकट कटा, राव इंद्रजीत ने कहा- पार्टी टिकट दे या न दे, पर बेइज्जती न करे
Wed, 11 Sep 2024 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:13 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तीन लिस्ट में सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। महेंद्रगढ़ से बड़े नेता का टिकट काटा गया है।
विज्ञापन
नामांकन सभा के दौरान उपस्थित प्रो. रामबिलास शर्मा व अन्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के भाजपा के कद्दावर नेता रामबिलास शर्मा का टिकट कट गया है। उनकी जगह कंवर सिंह यादव को टिकट दिया गया है। रामबिलास शर्मा ने बुधवार को अपना नामांकन दर्ज करा दिया था। दो लिस्ट में भी नाम न आने के बाद राव इंद्रजीत भी उनसे मिलने पहुंचे और कहा कि पार्टी टिकट दे या न दे लेकिन बेइज्जती न करें।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन बुधवार को महेंद्रगढ़ में 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर 3 बजे तक चलेगी। जिले में अब तक 33 नामांकन भरे गए हैं। प्रो. रामबिलास शर्मा के नामांकन भरने के बाद उनके समर्थन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, नारनौल से भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश यादव सहित पार्टी के अन्य नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत सिंह ने पार्टी के बड़े नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का परचम लहराने वाले प्रो. रामबिलास शर्मा की इस समय अनदेखी उचित नहीं है। पार्टी टिकट दे या न दे, लेकिन किसी को भी बेइज्जत करने का अधिकार नहीं है। पार्टी को इन्हें टिकट नहीं देना था तो पहले ही मना कर देती।
विज्ञापन
बड़े पद का झांसा देते रहे
लंबे समय तक रामबिलास को बड़े पद का झांसा देती रही और ऐन वक्त पर कहा जा रहा है कि हम टिकट के लिए सोच रहे हैं। अब टिकट को लेकर असमंजस में रखना सही नहीं है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रामबिलास शर्मा को आश्वासन दिया कि पार्टी को आपके अनुसार ही चलाएंगे, लेकिन देर रात को ऐसा नहीं हो सका और रामबिलास का टिकट काट दिया गया।
नामांकन के सातवें दिन महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए आठ, अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए दो तथा नारनौल विधानसभा क्षेत्र के पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से रामबिलास शर्मा ने नामांकन कराया था, लेकिन उनके पास पार्टी का आधिकारिक फार्म नहीं था।
महेंद्रगढ़ से आम आदमी पार्टी से मनीष यादव व संदीप सिंह, बलवान सिंह, सोमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, वेदप्रकाश व कविता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा है।
नारनौल विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से ओमप्रकाश यादव, वहीं कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी धर्मपत्नी सुमन बाला, आम आदमी पार्टी के लिए रविंद्र सिंह मटरू, वहीं कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनका लड़का रोनक तथा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रूपेश ने नामांकन भरा है। अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से आरती सिंह राव, कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी माता मनिता सिंह ने नामांकन भरा है।
दिन में भाजपा से ही कर दिया था नामांकन
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से रामबिलास शर्मा ने नामांकन किया है। साथ ही उन्हें फार्म एबी जमा करवाने के लिए नोटिस दिया गया है। अगर वह फार्म एबी यानी पार्टी की ओर से दी जाने वाली टिकट नहीं दे पाते हैं तो इसे रद्द माना जाएगा। आखिर उनका टिकट अब पार्टी ने काट दिया है।