{"_id":"63bbc6aaf262095ced1f1869","slug":"bjp-rakesh-sharma-elected-as-chairman-of-narnaul-zilla-parishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: भाजपा के राकेश कुमार बने नारनौल जिला परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पद पर जजपा को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: भाजपा के राकेश कुमार बने नारनौल जिला परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पद पर जजपा को जीत
Mon, 09 Jan 2023 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 02:15 PM IST
सार
वाइस चेयरमैन में भाजपा के साथ खेल हो गया। जजपा प्रत्याशी भीम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 3 मतों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
नारनौल जिला परिषद का चुनाव संपन्न।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल के पंचायत भवन में आयोजित चुनाव में भाजपा के राकेश कुमार को सर्वसम्मति से जिला परिषद का चेयरमैन चुन लिया गया। वहीं वाइस चेयरमैन में भाजपा के साथ खेल हो गया। जजपा प्रत्याशी भीम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 3 मतों से पराजित कर दिया। सुबह के समय पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, विधायक सीताराम यादव के साथ एक निजी स्कूल बस में 14 पार्षद सवार होकर आए थे, उसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को मात्र 8 वोट मिले। जीत के बाद दोनों पार्टी खुशी मना रही हैं।
विज्ञापन