फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP nominated old workers and people associated with the Sangh as councillors

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा ने पुराने कार्यकर्ताओं और संघ से जुड़े लोगों को पार्षद मनोनीत किया

Thu, 10 Jul 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP nominated old workers and people associated with the Sangh as councillors
फाेटो संख्या:71- मनोनित पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा--संवाद
महेंद्रगढ/कनीना। भाजपा की ओर संगठन को मजबूती देने के लिए पुराने कार्यकर्ताओं व संघ से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देते हुए महेंद्रगढ़ व कनीना नगर पालिकाओं में चार पार्षदों को मनोनीत किया है। महेंद्रगढ़ नगर पालिका में दो पार्षद मनोनीत होने से अब कुल शहर की सरकार में 17 पार्षद हो गए हैं।
विज्ञापन

कनीना नगरपालिका में अब 14 से बढ़कर पार्षदों की कुल संख्या 16 हो गई है। महेंद्रगढ़ नगर पालिका में मनोनीत पार्षद के रूप में लक्ष्मीकांत शर्मा व मोहल्ला खटीकान वार्ड नंबर 13 से मुकेश कुमार को मनोनीत किया है। लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि वह पिछले 48 सालाें से बीजेपी से जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन

1977 से भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं। साथ ही पिछले 45 वर्षों से आरआरएस से जुड़े होने का लाभ भी मिला है। वर्ष 2019 से 2024 तक महेंद्रगढ़- भिवानी क्षेत्र का निगरानी कमेटी का सदस्य बनाया गया। वहीं वार्ड नंबर 13 मोहल्ला खटीकान निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह 34 वर्षों से भाजपा से जुड़े है। 1992 में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में रहे। 1996 में मंडल उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए। 2014 में बीजेपी जनसंपर्क अभियान प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2025 में शक्तिकेंद्र प्रमुख बनाया गया। वह खटीकान सेवा समिति के प्रधान व दुर्बलनाथ सेवा समिति के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने नगर पालिका मनोनित पार्षद चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक कंवर सिंह यादव का आभार जताया है।

कनीना के वार्ड नंबर 14 निवासी सवाई सिंह को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है। सवाई सिंह जिला ओबीसी मोर्चा में दूसरी बार जिला प्रवक्ता व कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। वह 15 वर्षों से बीजेपी के सक्रिय सदस्य होने के कारण अब पार्षद मनोनीत किया गया है। कनीना पालिका के वार्ड नंबर आठ निवासी नीलम कुमारी ने हाल ही में नगर पालिका में पार्षद के पद पर चुनाव लड़ा था। नीलम कुमारी मंडल में जिला मंत्री व वर्तमान में सचिव हैं। पिछले 15 सालों से भाजपा में सक्रिय रहने के कारण इन्हें पार्षद मनोनीत किया गया है।

फाेटो संख्या:71- मनोनित पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा--संवाद

फाेटो संख्या:71- मनोनित पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा--संवाद

फाेटो संख्या:71- मनोनित पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा--संवाद

फाेटो संख्या:71- मनोनित पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा--संवाद

फाेटो संख्या:71- मनोनित पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा--संवाद

फाेटो संख्या:71- मनोनित पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed