फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP may have to ignore Rajput society: Sawai Singh Rathod

भाजपा को राजपूत समाज की अनदेखी पड़ सकती है भारी: सवाई सिंह राठौड़

Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP may have to ignore Rajput society: Sawai Singh Rathod
सतनाली मंडी। हरियाणा में नगर परिषद व नगरपालिका चुनावों में चेयरमैन पद पर टिकट न देकर भाजपा पार्टी ने राजपूत समाज के साथ धोखा किया है। भाजपा को आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह बात महेंद्रगढ राजपूत सभा के पूर्व प्रधान सवाई सिंह राठौड़ ने जारी एक ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने पहले विधान सभा, लोक सभा तो फिर राज्यसभा के चुनावों में राजपूत समाज की अनदेखी करती आ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में होने वाले नगर परिषद- नगरपालिका में चेयरमैन पद पर टिकट न देकर राजपूत समाज की अनदेखी की है। भाजपा को आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ जिला भाजपा की छावनी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने में राजपूत समाज का अहम योगदान रहा है।बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी ने राजपूत समाज की अनदेखी की है।इससे साबति होता है कि भाजपा राजपूत समाज के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है।बीजेपी ने राजपूत समाज के साथ धोखा किया हैं। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज की अनदेखी भाजपा को बहुत भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजपूत सामज को निराश कर गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज अब जागरूक हो चुका है तथा अपनी अनदेखी कतई सहन नही करेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed