फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP leaders stated that the verification of the voter list is being conducted according to established rules; people should disregard rumors.

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा नेताओं ने कहा-मतदाता सूची की जांच तय नियमों के अनुसार, अफवाहों से बचें

Tue, 29 Sep 2026 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders stated that the verification of the voter list is being conducted according to established rules; people should disregard rumors.
फोटो संख्या:65- लाेक निर्माण  विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत  करते भाजपा जिला प्रमुख डॉ. र
महेंद्रगढ़। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जनता में भ्रम पैदा करने के आरोप लगाए हैं।लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार और पूर्व जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।
विज्ञापन

डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने और मतदाताओं के सत्यापन का काम चुनाव आयोग की तय व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और जरूरी जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार चल रही है, इसलिए लोगों को सही तथ्यों की जानकारी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना उसकी प्रमुख जिम्मेदारी है। मतदाताओं के लिए नाम की जांच, बीएलओ की जानकारी और चुनाव से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसी भी तरह की आपत्ति होने पर इन आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया या मतदाता सूची को लेकर कोई शिकायत है तो उसे संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से उठाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार राजनीतिक बयानबाजी से लोगों के बीच चुनाव व्यवस्था को लेकर गलत धारणा बन सकती है।

भाजपा नेताओं ने मतदाताओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर चल रहे अपुष्ट दावों और अफवाहों पर भरोसा न करें। चुनाव संबंधी जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग के आधिकारिक माध्यमों का ही इस्तेमाल करें। पत्रकारवार्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed