फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP is a Government of Fear and Corruption: Satyaveer

भाजपा भय भ्रष्टाचार की सरकार : सत्यवीर

Sun, 10 May 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP is a Government of Fear and Corruption: Satyaveer
महेंद्रगढ़। कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया ने कहा कि भाजपा सरकार भय और भ्रष्टाचार की सरकार है। यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर व्यापारी कर्मचारी और व्यावसायिक लोगों को डरा धमकाकर ईडी का डर दिखाकर भाजपा ज्वाइन करवा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा में अधिकतर नेता दूसरी पार्टियों से आए हुए हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री जो भ्रष्टाचार में लिप्त था और देश के प्रधानमंत्री ने मंच के माध्यम से उनका खुला विरोध किया था। जब उसने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली तो उसके बाद उसको क्लीन चिट देकर पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा की यह नीति रही है कि दूसरी पार्टी के नेताओं को ईडी इनकम टैक्स या सरकारी मशीनरी का डर दिखाकर उनको भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भय और भ्रष्टाचार की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और इनकी सरकारों में काफी अधिकारी भ्रष्ट और बेईमान हैं। अब जिला कांग्रेस भी कांग्रेस ग्रामीण स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करेंगे और बूथ लेवल पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी बनाए जाएंगे।
खंड स्तर पर, मंडल स्तर पर और फिर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। आगामी एक सप्ताह में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी जाएगी और फिर सब को कार्यभार सौंपा जाएगा।

राहुल गांधी की नीतियों को पार्टी के कार्यक्रमों को और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर मंजीत, सुमेर, प्रदीप यादव, प्रो. राजवीर यादव, अनिल डागर, जितेंद्र चोटी, भगवान सिंह, वीर भान, कृष्ण कुमार, गीता देवी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed