फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Biometric testing of candidates appearing in HTET exam also took place on the second day

Mahendragarh-Narnaul News: एचटेट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की दूसरे दिन भी हुई बायोमीट्रिक जांच

Mon, 18 Dec 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Biometric testing of candidates appearing in HTET exam also took place on the second day
नारनौल। नारनौल में एचटेट परीक्षा को लेकर सोमवार को भी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक जांच की गई। रविवार को जहां 961 तो सोमवार को 399 परीक्षार्थियों ने बायोमीट्रिक सहित अपने दस्तावेज जांच करवाए। इस दौरान परीक्षार्थियों के फिंगर प्रिंट, फोटो कैप्चर और आधार कार्ड भी अपडेट किए गए। ऐसे में अगर किसी ने फर्जी तरीके से पेपर दिया है तो वह पकड़ में आ सके, इसके लिए प्रदेश भर में दो दिन बायोमैट्रिक जांच की गई।
विज्ञापन

हालांकि जांच में कोई भी ऐसा परीक्षार्थी सामने नहीं आया, जिसके कागजात में कोई खामी मिली। इस जांच के लिए भिवानी बोर्ड की तरफ से एक अधीक्षक, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा छह कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए गए थे। रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह नौ बजे से सायं 5 बजे तक जांच की गई। हालांकि परीक्षार्थी सुबह 8-9 बजे से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में पहुंचने शुरू हाे गए थे। अधीक्षक मनीष ने बताया कि बीते दिनों 2 व 3 दिसंबर को लेवल-1, लेवल-2, लेवल-3 की एचटेट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को बुलाया गया था। इस जांच में वह ही परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिन्हें मैसेज के द्वारा सूचना दी गई थी। इस दौरान आने वाले सभी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed