फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike riding youth snatched a bag full of money, case registered

अज्ञात बाइक सवार युवकों ने छीना रुपये से भरा बैग, मामला दर्ज

Wed, 11 Aug 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched a bag full of money, case registered
नारनौल। केशव नगर निवासी एक व्यक्ति ने शहर थाना पुलिस में अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा रुपये से भरा बैग छीनकर ले जाने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहताश सोनी ने बताया कि उसकी पुस्तक गली नारनौल में सुनार की दुकान है। शाम करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बढ़ाकर तथा दुकान से अपना बैग जिसमें लगभग 15 हजार रुपये केश और तीन जोड़ी चांदी की पाजेब थी को लेकर मोटर साइकिल से अपने घर केशव नगर जा रहा था।
विज्ञापन

जब वह दयानगर में बुलैट मोटरसाइकिल वाली गली के पास पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आये तथा बैग जोकि मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगा हुआ था उसको छीन ले गए। मोटरसाइकिल के पीछे नंबर भी नहीं थे। ये तीनों युवक बैग छीन कर मोटरसाइकिल द्वारा केशव नगर की तरफ भाग गए। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed