फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike riding miscreants snatch one and a half lakh from mobile showroom operator

बाईक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर मोबाइल शोरूम संचालक से छीने 1.5 लाख

Wed, 16 Dec 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatch one and a half lakh from mobile showroom operator
रिवासा अंडरपास के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल शोरूम के संचालक की बाइक को टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। जब तक वह संभल पाता तब तक तीनों बदमाश उससे डेढ़ लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन ले गए। शोरूम संचालक अपने गांव रिवासा जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रिवासा निवासी सतीश कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ में बालाजी चौक पर उनका मोबाइल शोरूम है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की देर शाम शोरूम को बंद करने के बाद अपने गांव रिवासा जा रहा था। करीब 7.30 बजे वह रिवासा अंडरपास के करीब पहुंचा। जब अंडरपास से अपनी बाइक को निकालने लगा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक गिर गई। जब तक वह खुद को संभाल पाता बदमाशों ने उससे करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी वाला बैग छीन लिया। पीड़ित सतीश ने बताया कि उस बैग में दुकान की चाबियां तथा उसका मोबाइल फोन भी था। बाइक सवार बिना कुछ बोले पैसा छीनकर बाईक पर सवार होकर फरार हो गए। बाइक सवार तीनों बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था। सतीश ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
पैसा छीनने की इस वारदात के बाद पुलिस टीम ने कुराहवटा रोड पर दुकानों, मकानों, होटल के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले। जिसमें कुछ सीसीटीवी में साफ नजर नहीं आया। एक स्कूल व एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कुछ बाइक सवार रिकार्ड हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने फेंका मोबाइल, पुलिस खोजती रही
शोरूम संचालक सतीश का मोबाइल आरोपियों ने कहीं पर फेंक ऱ्दिया। यह मोबाइल खोजने के लिए पुलिस टीम दिन भर भटकती रही। लोकेशन के हिसाब से मोबाइल खायरा-कुराहवटा रोड के आसपास

कहीं फेंका गया है। मोबाइल पर रिंग भी बज रही है।
वर्जन
रेलवे अंडरपास के पास पैसे छीने की वारदात हुई थी। पुलिस ने शोरूम संचालक सतीश के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। सीआईए की टीम भी जांच में जुटी है।
अजयवीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed