फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike-riding criminals are robbing the pensions of the elderly.

Mahendragarh-Narnaul News: बाइक सवार बदमाश डाल रहे बुजुर्गों की पेंशन पर डाका

Sun, 19 Apr 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding criminals are robbing the pensions of the elderly.
फोटो 1 बुजुर्ग को बीच में बैठाकर ले जाते बाइक सवार युवक।स्रोत: सोशल मीडिया
निजामपुर। क्षेत्र में इन दिनों बाइक सवार बदमाश बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। आजकर कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें बदमाश बुजुर्गों की पेंशन हड़प लेते हैं। बदमाश नए-नए तरीकों से बुजुर्गों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित बुजुर्गों के अनुसार, बीच रास्ते में मिलने वाले बाइक सवार शातिर पहले खुद को मददगार बनकर पूछते हैं कि कहां जाओगे आपको वहां छोड़ देंगे। ऐसा बोलकर भरोसा जीतते हैं। फिर झांसा देकर बुजुर्गों को अपने साथ बैठा ले जाते हैं। रास्ते में मौका देखकर उनकी नकदी, पेंशन की राशि और जरूरी कागजात छीनकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


गांव जैतपुर के एक वृद्ध पेंशन लेकर आ रहा था बीच रास्ते में बदमाश मिल गए और बोले बाबा गांव छोड़ देंगे बैठ जाओ। उसकी जेब से पैसे निकाल कर जोहड़ के पास छोड़ दिया।-रोहतास, गांव मौसमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मैं रास्ते से आ रहे था तो दो लोग बाइक पर आए और बीच में बैठाकर उनके पैसे निकाल ले गए। उनके गांव के पास दो दिन पहले भी ऐसी घटना हुई थी। 3-4 साल से कई घटना ऐसी हो चुकी, कोई शिकायत नहीं कर रहा है।-गुरुदयाल, गांव लूजोता

मैं नांगल से अपने गांव लूजोता आ रहा था, रास्ते में बाइक पर तीन आदमी थे, मुझे गांव तक छोड़ने के लिए बोलकर बैठा लिया, मेरे साढ़े सात हजार से ज्यादा पैसे निकाल लिए।-फूलाराम, गांव लूजोता

नारनौल किसी कार्य के लिए जा रहा था। बाइक पर दो अनजान युवक थे। नांगल चौधरी का रास्ता पूछ रहे थे और बोले बैठ जाओ छोड़ देंगे। मैं बैठ गया पीछे वाले ने जेब से मेरी नकदी और कागज निकाल लिए। मैंने ऑनलाइन पुलिस शिकायत की है। -मोहर सिंह, गांव शहबाजपुर ढाणी जीदढ़


मामला अभी संज्ञान में आया है। जांच करते हुए पुलिस गश्त और बढ़ाई जाएगी। क्षेत्र में ऐसी वारदात नहीं होने देंगे। उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। -भगत सिंह, थाना प्रभारी नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article