फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike riders snatched cash from three contracts, set fire to two contracts by putting petrol, contractor gave complaint to police, case registered against two

बाइक सवारों ने तीन ठेकों से नकदी छीनी, दो ठेकों में पेट्रोल डालकर लगाई आग, ठेकेदार ने पुलिस को दी शिकायत, दो पर मामला दर्ज

Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched cash from three contracts, set fire to two contracts by putting petrol, contractor gave complaint to police, case registered against two
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में तीन ठेकों से अज्ञात बाइक सवारों ने सेल्समैन को धमका कर नकदी छीन ले गए। वहीं दो ठेकों को आग लगा दी। आग लगने से ठेकों में रखी लाखों रुपये की शराब नष्ट हो गई। ठेकेदार ने शिकायत देकर दो नामजदों सहित चार-पांच अन्य पर नकदी छीनने व ठेकों में आग लगाने का आरोप लगाया है। गांव सोहला के ठेके से अज्ञात बाइक सवार बदमाश 15400 की नकदी छीनने के बाद पैट्रोल डालकर ठेके को आग लगा दी। वहीं गांव सोहला के ठेके से अज्ञात बाइक सवार बदमाश सेल्समैन को भी डरा धमकाकर 14 हजार की नकदी छीनकर ठेके में आग लगा दी। तीसरी वारदात में बदमाशों ने गांव ढाढ़ोत के ठेके सेल्समैन से 6 हजार की नकदी छीन ली।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बलाना निवासी विक्रम ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव बलाना, ढाढ़ोत, सोहला में शराब के ठेके लिए हुए हैं। सोमवार अल सुबह 3.30 बजे शक्ति व सतपाल निवासी बलाना 4-5 अन्य लोग बाइक लेकर बलाना ठेके पर आए और सेल्समैन को धमकाकर नकदी छीने के बाद पैट्रोल डालकर ठेकों में आग लगा दी। आग लगने से लाखों रुपये की शराब नष्ट हो गई। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर शक्ति व सतपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed