{"_id":"65e4bd871b61a207ad05220d","slug":"bike-rider-killed-by-the-collision-of-pickup-narnol-news-c-196-1-nnl1004-109983-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की बाइक को एक पिकअप गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुमेर सिंह निवासी तोताहेड़ी ने बताया कि उसका भाई हुकुम सिंह बाइक पर सवार होकर घर से नांगल चौधरी किसी निजी काम से जा रहा था। रास्ते में एक पिकअप गाड़ी चालक ने गलत साइड से तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। इससे पहले पिकअप को मौके पर छोड़कर चालक मौके से फरार हो चुका था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।