{"_id":"67a50a1570b1ac5fc70ef357","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-friend-in-critical-condition-narnol-news-c-196-1-mgh1001-121065-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर
Fri, 07 Feb 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जयपुर नारनौल रोड पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोटपूतली पुलिस ने वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया है।
कोटपूतली के गांव पवाना राजपूत निवासी रमेश कुमार सिंह को नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव भोजावास में दोस्त के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए आना था। रमेश दोस्त के गांव के ही हीरा सिंह को भी बाइक पर भोजावास ले आया। यहां पर समारोह में शिरकत करने के बाद दोनों रात करीब आठ बजे वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे।
रास्ते में करीब 9 बजे के आसपास पनियाला मोड़ से करीब दो किलाेमीटर पहले पीछे से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया। जबकि इस हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने रमेश को मृत घोषित कर दिया और हीरा को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल हीरा की हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतक किसान था और खेतीबाड़ी का काम करता था।