फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike rider dies in collision with school bus, second seriously

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with school bus, second seriously
कनीना। कनीना-अटेली मुख्य मार्ग भोजावास में पेट्रोल पंप के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरवार शाम कनीना निवासी लोकेश तथा ककराला निवासी नितिन अपने निजी काम पूरा करने के बाद अटेली की ओर से कनीना की ओर आ रहे थे। उसी समय कनीना की ओर से आ रही एक निजी स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के लिए भोजावास पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। इसी दौरान बाइक व बस की आपस में भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाका हुआ। दुकानदारों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस टीम की 112 गाड़ी मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से बाइक सवार दोनों युवकों को कनीना के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक लोकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि नितिन उपचाराधीन है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर से बाइक व बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed